देश में पहली बार होगी डिजिटल जनगणना 07 मई से 21 मई 2026 के मध्य आमजन कर सकेंगे पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना

SHARE:

विपिन मित्तल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
औरैया 06 मई। जनगणना 2027 के अंतर्गत देश में पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना कराई जा रही है जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान गणना एवं सूचीकरण के पहले दिनांक 07 मई से 21 मई 2026 के मध्य आमजन को स्व-गणना का विकल्प दिया गया है। स्व-गणना के संबंध में किए जाने वाले कार्यों/प्रक्रिया की कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में समीक्षा करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिए कि ग्राम स्तर पर तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में खुली बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की स्व-गणना का कार्य संपन्न कराया जाए इस हेतु सभी संबंधित विभागों से समन्वय कर कार्य योजना बनाते हुए उसपर अमल किया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि जनपद के समस्त विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान स्व-गणना के संबंध में जानकारी दी जाए उक्त के अतिरिक्त नाटक, स्लोगन, चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताएं कराकर स्व-गणना एवं जनगणना के संबंध में छात्रों के माध्यम से आमजन को जागरूक कराया जाए एवं सक्षम छात्रों के माध्यम से उनके अभिभावकों की स्व-गणना कराई जाए। जिलाधिकारी ने उपायुक्त मनरेगा तथा एनआरएलएम को निर्देश दिए कि महिला समूहों, बैंक सखी, लखपति दीदी, रोजगार सेवक आदि का भी स्वगणना अवधि में स्वगणना का कार्य पूर्ण कराया जाए। जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पीआरडी जवानों तथा युवक मंगल दल के सदस्यों आदि की स्वगणना कराते हुए प्रतिदिन सूचना उपलब्ध करायें।
जिलाधिकारी ने समस्त मंडी सचिवों तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत को निर्देश दिए कि आमजन में जागरूकता हेतु जनगणना से संबंधित होर्डिंग आदि की स्थापना की जाए तथा जहां पर पब्लिक ऐड्रेसिंग सिस्टम लगे हैं वहां जिंगल आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों/ अपर जिला जनगणना अधिकारियों तथा प्रमुख विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की स्वगणना कराना सुनिश्चित करें तथा उनके माध्यम से अधिकाधिक लोगों की स्वगणना कराना सुनिश्चित करें जिसकी सूचना गूगल सीट पर विभागवार प्रतिदिन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला जनगणना अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी (वि0 /रा0) अविनाश चन्द्र मौर्य, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक,ई डिस्ट्रिक मैनेजर सहित समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत आदि उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत