RTE छात्रा को स्कूल से बाहर निकालने का आरोप: 6 साल की बच्ची अकेले पहुंची घर, परिजनों ने DM से लगाई गुहार

SHARE:

हरीश कुमार पांडे /जिला ब्यूरो
पीलीभीत। शहर के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल एक बार फिर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। इस बार मामला शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत पढ़ रही एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची से कथित दुर्व्यवहार का है, जिसे लेकर परिजनों ने जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। छतरी चौराहा निवासी आकाश राठौर ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी छोटी बहन पायल राठौर, जो आरटीई योजना के तहत स्कूल में पढ़ती है, उसे 5 मई 2026 को अचानक और बिना किसी सूचना के स्कूल गेट से बाहर कर दिया गया। उस समय छुट्टी भी नहीं हुई थी। परिजनों के मुताबिक, बच्ची अकेले ही घर पहुंच गई। उसे इस हालत में देखकर परिवार के लोग सन्न रह गए। बच्ची ने बताया कि स्कूल स्टाफ ने उसे जबरन गेट के बाहर भेज दिया था। घटना ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। मामला यहीं नहीं थमा। जब आकाश राठौर स्कूल में शिकायत करने पहुंचे, तो आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और यहां तक कह दिया कि “आरटीई के बच्चों को जब चाहें निकाल देंगे।” साथ ही कथित तौर पर दबाव बनाने की भी कोशिश की गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल में बच्चों को बिना किसी एंट्री या अभिभावकों की अनुमति के बाहर भेज दिया जाता है, जो कि बेहद गंभीर लापरवाही है। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो साक्ष्य होने का दावा भी किया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की अपील की है। वहीं, बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह का कहना है कि जैसे ही जिला प्रशासन से जांच के निर्देश मिलेंगे, तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। अब इस मामले में प्रशासन का अगला कदम क्या होता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत