अभी तक जिले के 67,503 परिवारों को मिला नल कनेक्शन

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में जिले का भू-जल स्तर अत्यधिक नीचे पहुंच जाने से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित लगभग 10 प्रतिशत हैंडपंपों जल स्तर सूख जाने के कारण अस्थायी रूप बंद हो चुके है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग द्वारा सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल निगरानी के लिए स्थापित कंट्रोल रूम में अभी तक कुल 347 शिकायते प्राप्त हुई है, जिनमें से 313 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है।
इस ग्रीष्म काल में अभी तक 165 हैण्डपम्पों में 594 मीटर राइजर पाइप बढाकर हैंडपंप को चालू किया गया है, एवं ऐसे हैण्डपम्प जिनमें नलकूपों का जल स्तर अत्यधिक जा चुका है, उन हैण्डपम्पों के नलकूपों में 39 सिंगलफेस मोटर डाली गई हैं। इसके साथ ही 16 भरे-पटे नलकूपों की सफाई का कार्य पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ की जा चुकी है।
जल जीवन मिशन अंतर्गत सीहोर जिले में एकल नल जल प्रदाय योजना के माध्यम से कुल 69,759 परिवारों को नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था, जिनमें से 67,503 नल कनेक्शनों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जो लगभग 96 प्रतिशत है। शेष कार्य भी अगले 01 महीने में पूर्ण कर लिया जाएगा।
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विभाग द्वारा अभी तक 908 शासकीय स्कूलों एवं 591 आंगनबाड़ी केन्द्रों में एफटीके किट एवं प्रयोगशाला के माध्यम से पेयजल परीक्षण का कार्य किया गया है तथा 46 ग्रामों की नल जल प्रदाय योजना में पंप ऑपरेटर्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत