रीवा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा बने AAP मध्य प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता

SHARE:

प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर व सह प्रभारी अखिलेश पती त्रिपाठी ने की घोषणा
विंध्य के कद्दावर नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब प्रदेश स्तर पर बुलंद करेंगे पार्टी की आवाज
जिला अध्यक्ष रहते रीवा में किया था संगठन विस्तार, बेदाग छवि पर नेतृत्व ने जताया भरोसा
भूपेंद्र सिंह दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
रीवा,। मध्य प्रदेश में आगामी सियासी हलचलों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में विंध्य क्षेत्र के कद्दावर नेता एवं रीवा के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह शेरा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शेरा सिंह को आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
प्रदेश प्रभारी ने की घोषणा, शेरा सिंह पर जताया भरोसा
आप के मध्य प्रदेश प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर व सह प्रभारी अखिलेश पती त्रिपाठी द्वारा शनिवार को इसकी घोषणा की गई। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता शेरा सिंह की बेदाग छवि और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन पर भरोसा जताया गया है। अब वे प्रदेश स्तर पर मीडिया और जनता के बीच पार्टी का पक्ष मजबूती से रखेंगे।
रीवा की राजनीति और कानूनी गलियारों की जानी-पहचानी सख्शियत
राजीव सिंह शेरा रीवा की राजनीति और कानूनी गलियारों की एक जानी पहचानी सख्शियत हैं। पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता होने के कारण कानून और जनहित के मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ है। उनके आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए वे पूरे विंध्य में पहचाने जाते हैं।
*जिला अध्यक्ष रहते किया था संगठन का विस्तार*
उल्लेखनीय है कि शेरा सिंह इससे पहले आम आदमी पार्टी रीवा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनके जिला अध्यक्ष रहते हुए रीवा में पार्टी ने जमीनी स्तर पर काफी विस्तार किया था। बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके इसी अनुभव और संगठन क्षमता को देखते हुए अब प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।
*समर्थकों में खुशी की लहर, विंध्य में बढ़ेगा जनाधार*
इस नियुक्ति के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है। रीवा-विंध्य क्षेत्र के आप कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि शेरा सिंह के प्रदेश प्रवक्ता बनने से विंध्य अंचल में आम आदमी पार्टी का जनाधार और मजबूत होगा। आगामी चुनावों में पार्टी को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment