दैनिक केसरिया हिंदुस्तान शुजालपुर मुकेशपांचाल
शुजालपुर। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में शुजालपुर नगर भा जपा मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर
झालमुडी वितरण के साथ
मिठाइयाँ वितरित कीं और हाथों में पार्टी का ध्वज लेकर “भारत माता की जय” एवं “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता के अटूट विश्वास, केंद्र व संगठन की जनहितकारी नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने इसे राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की विचारधारा की विजय बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
इस अवसर पर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि बेनी परमार, अभिषेक सक्सेना, सीमित चौधरी, योगेश शिवहरे, अजय यादव, गौतम परमार, नवरतन धारीवाल, राजेंद्र चौधरी, निर्मल राठौर, गोविंद सोनी, संतोष जैन, अभिनंदन जैन, राजेंद्र जैन, संतोष यादव, अमित गोस्वामी एवं तपन चोपड़ा , राकेश नायक सहित जिला एवं नगर मंडल के समस्त पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूर्व पार्षद प्रवीण जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विजय उत्सव में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सक्रिय भागीदारी निभाई और इसे जनभावनाओं की जीत के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







