प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी ने जनसुनवाई में सुनीं आमजन की समस्याएं; त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

SHARE:

केसरिया हिन्दुस्तान से रघुनाथ सेन
धार, । प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी ने जिला मुख्यालय पर मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। आज जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में कुल 81 आवेदन आए। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, स्वास्थ्य, पेंशन, राजस्व, भूमि अतिक्रमण और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। प्रभारी कलेक्टर श्री चौधरी ने एक-एक कर आवेदकों से चर्चा की और कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को स्थिति स्पष्ट करने तथा निराकरण की प्रगति की जानकारी ली।
जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आने वाले आवेदनों को लंबित न रखा जाए और यदि कोई तकनीकी समस्या हो, तो आवेदक को उससे अवगत कराया जाए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजीव केशव पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment