सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली तो खैर नहीं: एसडीएम और एसडीओपी की सख्त चेतावनी

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन

अम्बाह।​ क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने अब सोशल मीडिया की निगरानी तेज कर दी है। एसडीएम (SDM) रामनिवास सिकरवार और एसडीओपी (SDOP) रवि भदौरिया ने संयुक्त रूप से चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह की भड़काऊ, धार्मिक या जातिगत टिप्पणी करने वालों के खिलाफ प्रशासन बेहद सख्त रुख अपनाएगा। ​अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पैनी नजर​ अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों पर आपत्तिजनक संदेश, वीडियो या भ्रामक सूचनाएं साझा करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट जानकारी को बिना सोचे-समझे फॉरवर्ड न करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment