हटा तहसील की एचएलबी 106 उदयपुरा में शत्-प्रतिशत स्व-गणना कार्य हुआ पूर्ण

SHARE:

राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

 दमोह – यदि लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाए तो निश्चित रूप से सफलता मिलती है इसको सच कर दिखाया हटा तहसील के एचएलबी 106 उदयपुरा के प्रगणक योगेंद्र पाठक ने जिनकी एचएलबी में कुल 133 आवास हैं, जिनमें से 44 आवास गैर आवासीय हैं एवं 89 आवासीय हैं, जिसमें 108 परिवार निवासरत है।
 योगेंद्र पाठक ने बताया कि प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार डॉ. आलोक जैन के प्रोत्साहन राज्य मास्टर ट्रेनर एवं डीपीसी मुकेश द्विवेदी, फील्ड ट्रेनर एवं सुपरवाइजर माधव पटेल, दिनेश प्यासी के कुशल निर्देशन में एचएलबी के युवाओं को एकत्रित कर उनके साथ बैठक की एवं उन्हें स्व-गणना करने के लिए प्रेरित किया जिसका सकारात्मक परिणाम यह रहा कि प्रत्येक घर के युवा द्वारा अपने मोबाइल से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्व-गणना के माध्यम से स्वयं के द्वारा पूर्ण की गई एवं एचएलबी 106 उदयपुरा जिले की ऐसी पहली एचएलबी बनी जिसमें आवासीय मकानों का शत-प्रतिशत स्व- गणना का कार्य किया गया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत