श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरी हिंदुस्तान
श्योपुर में क्लब फुट क्लीनिक प्रत्येक गुरूवार को
बच्चों को प्लास्टर लगाकर पॉन्सिटी विधि से किया जाता है उपचार
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को ओर अधिक उपयोगी तथा आमजन के लिए लाभप्रद बनाने के उद्देश्य से दिये गये निर्देशो के क्रम में जिला चिकित्सालय श्योपुर में प्रत्येक गुरूवार को क्लबफुट क्लीनिक के माध्यम से बच्चों का उपचार किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जन्मजात विकृति क्लबफुट की बीमारी जिसमें बच्चों के पैर टेडे मेडे होते है, उन्हें सीधा करने के लिए प्लास्टर लगाकर पॉन्सिटी विधि से उपचार किया जाता है। श्योपुर जिला चिकित्सालय में मेडिकल कॉलेज में पदस्थ हड्डी रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ऋषि कौशल द्वारा प्रत्येक गुरूवार को इस प्रकार के बच्चों को उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
डॉ ऋषि कौशल ने बताया कि 800 से 1000 बच्चों में से कोई एक बच्चा क्लबफुट के साथ जन्म लेता है और पॉन्सिटी विधि से हम बच्चे को ठीक करने के लिए उपचार कर रहे है। इसके अंतर्गत पहले 4 से 8 सप्ताह तक हर सप्ताह बच्चे को कास्टिंग (प्लास्टर) लगते हैं, दूसरा चरण में बच्चे की टीनोटॉमी होती है, तीसरे चरण में बच्चे को लगातार ब्रेकिंग पहनाते हैं। इस प्रकार तीन चरणों में बच्चों के क्लबफुट का उपचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि क्लबफुट क्लीनिक में हर सप्ताह 4-5 व्यक्तियों को उपचार की सुविधा प्रदाय की जा रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







