नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
श्योपुर,। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ की नई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी घोषित की गई है। जारी आदेश में श्योपुर जिले के बृजेश योगी को जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद जिले में कांग्रेस
कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
यह आदेश प्रदेश प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ एवं विभाग डॉ. महेंद्र सिंह चौहान द्वारा जारी किया गया है। आदेश में बताया गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से प्रकोष्ठ की नई टीम का गठन किया गया है, जिसमें विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बृजेश योगी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन में उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।
उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी तथा संगठन और मजबूत होगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







