योजना के तहत घर-घर दस्तक दिए प्रगणक और पर्यवेक्षक
सिंगरौली/ दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
निवास – 1 मई 2026: भारत की 16वीं और आजादी के बाद 8वीं जनगणना का पहला चरण आज से पूरे प्रदेश के साथ साथ सरई तहसील के निवास क्षेत्र में भी जोर शोर से शुरू हो गया। “जनगणना से जनकल्याण” के संकल्प के साथ क्षेत्र के प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार की जाएगी। क्षेत्र के ग्राम भरसेडी और बंजारी में पर्यवेक्षक और प्रगणकों से बात करने पर बताया गया कि योजना के बिधिवत क्रियान्वयन के लिए पंचायत भवन में पर्यवेक्षक और प्रगणक , सरपंच , सचिव एवं ग्रामीणजनों के साथ बरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, और जन-गणना के सफल कार्य एवं आपसी सहयोग के बारे में चर्चा की गयी एवं इसके उपरांत प्रगणकों के मोबाइल में HLO aap लॉग इन करवाया गया और उनके क्षेत्र का नक्शा डाउनलोड उपरांत सभी को अपने अपने क्षेत्र में कार्य प्रारम्भ कराया गया
क्या पूछेंगे गणनाकर्ता?
गणनाकर्ता हर घर में मकान की स्थिति, पीने के पानी का स्रोत, बिजली, शौचालय, रसोई गैस, TV, फ्रिज, वाहन जैसी सुविधाओं से जुड़े कुल 33 सवाल पूछेंगे।
पहली डिजिटल जनगणना की खास बातें
1. मोबाइल ऐप से डेटा: गणनाकर्ता कागज की जगह मोबाइल ऐप पर सीधे जानकारी दर्ज करेंगे
2. सेल्फ-इन्यूमरेशन: 15 मई तक नागरिक खुद ऑनलाइन फॉर्म भरकर SE ID प्राप्त कर सकते हैं
3. सुरक्षित डेटा: सभी जानकारी एन्क्रिप्टेड रहेगी और Census Act 1948 के तहत गोपनीय रहेगी
4. जाति गणना: फरवरी 2027 में होने वाले दूसरे चरण में 1931 के बाद पहली बार जाति आधारित गणना भी होगी
“सहयोग करें, विकास में भागीदार बनें”
नगर परिषद अध्यक्ष ने नागरिकों से अपील की है, “जनगणना से ही सरकार को पता चलता है कि किस वार्ड में स्कूल चाहिए, कहां अस्पताल, कहां नल-जल योजना। आपका दिया गया सही डेटा ही सरई के विकास की बुनियाद बनेगा। गणनाकर्ता के ID कार्ड की जांच जरूर करें और सभी 33 सवालों के सही जवाब दें।”
ध्यान दें:
– गणनाकर्ता आपसे बैंक डिटेल, OTP या पैसे की मांग नहीं करेंगे
– जनगणना का दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना फरवरी 2027 में होगी
आइए, हम सब मिलकर इस महाअभियान को सफल बनाएं। क्योंकि जनगणना से ही जनकल्याण का रास्ता तय होता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







