जैनाचार्य राजेंद्रसूरी दादा गुरु एवं मोहनखेड़ा तीर्थ देश-विदेश का एक महत्वपूर्ण तीर्थ : डॉ दिनेश गुरुजी

SHARE:

डॉ संजय जोशी, केसरिया हिंदुस्तान

उज्जैन श्री महाकाल मंदिर पुजारीजी का मोहनखेड़ा तीर्थ धाम में हुआ स्वागत, मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ का भी सत्कार
मोहनखेड़ा। मध्य प्रदेश के विश्व विख्यात श्री आदिनाथ राजेंद्र जैन श्वेताम्बर पेढ़ी (ट्रस्ट) श्री मोहनखेड़ा तीर्थ, राजगढ़ में शुक्रवार को उज्जैन स्थित बाबा श्रीमहाकालेश्वर भगवान ज्योतिर्लिंग मंदिर के विद्वान पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी ने प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान एवं दादा गुरु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराजा के दर्शन वंदन कर पूजन आरती की, इस दौरान तमिलनाडु से लाभार्थी परिवार में गुरुभक्त नरेश रतनचंद कोठारी भी साथ रहे। जिन्होंने जैन विधि पूर्वक दादा गुरुश्री राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराजा की अतिदिव्य प्रतिमा का शुक्रवार सुबह के पहले पूजन आरती आदि किया। इस दौरान मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ सहित तीर्थ धाम के अनेक पदाधिकारी, सदस्यगण मौजूद थे। मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने तीर्थ धाम की विविध दुर्लभ गतिविधियों एवं आगामी आयोजनों की जानकारी पुजारी डॉ दिनेश गुरुजी को दी। साथ ही परस्पर स्वागत सत्कार भी हुआ। तीर्थ धाम की ओर से डॉ दिनेश गुरुजी का तिलक, माल्यार्पण एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया वहीं पुजारीजी ने भी मैनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ को मंत्रोच्चार से बाबा श्रीमहाकालेश्वर भगवान की दिव्य भभूती भस्म, प्रसाद भेंट कर विशिष्ट दुपट्टा ओढ़ाकर सत्कार किया। इस मौके पर अपने स्वागत अभिवादन से अभिभूत डॉ दिनेश गुरुजी ने मोहनखेड़ा तीर्थ की पवित्र धरा की अलौकिक ऊर्जा का बखान किया साथ ही उन्होंने कहा कि एक धर्मनिष्ठ, सच्चे और कर्मठ भिक्षु की तरह जैन धर्म के प्रति समर्पित जन-जन के गुरुदेव आचार्य श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा (1827-1906) जैन धर्म के श्वेतांबर संप्रदाय में 18वीं और 19वीं शताब्दी के प्रमुख धर्म सुधारक के रुप में वर्तमान समय में जन जन की परम् आस्था के प्रतीक हैं। वाकई, ऐसे बिरले संत, गुरु भगवन्त जो कि ज्योतिषशास्त्र के पूर्ण ज्ञाता थे, जिनकी विद्वता संपूर्ण भारत में प्रख्यात थी। उनकी शिक्षा–दीक्षा, उपकारी संदेश से असंख्य जनमानस लाभान्वित हुआ एवं हो रहा है। ऐसे विरले वैराग्यभावी संत का जन्म एवं निर्वाण दिवस एक ही तिथि को होना किसी चमत्कार से कम नहीं है, वहीं आज श्री मोहनखेड़ा तीर्थ, जहाँ उनका अंत्येष्टि संस्कार संपन्न हुआ, देश-विदेश का एक महत्वपूर्ण तीर्थ बन गया है। तीर्थ धाम की विविध सुव्यवस्थित संचालन व्यवस्थाओं की भी प्रशंसा की। सभी का आभार तीर्थ धाम के जन सम्पर्क अधिकारी प्रीतेश जैन ने जताया।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत