कानपुर देहात: सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद भाई ने पत्नी समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान
मोहित कुमार

खून के धब्बे और साफ किए गए साक्ष्य मिलने का दावा, पुलिस से निष्पक्ष जांच की परिजनों ने की मांग
राहुल कुमार/झींझक: थाना मंगलपुर क्षेत्र के झींझक कस्बे के सुभाष नगर में किराये के मकान में रह रहे एक सैनिक का 28 अप्रैल को किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों शव मिला था। मामले में मृतक के भाई राजेंद्र ने इसे हत्या बताते हुए पत्नी सहित तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरली पुरवा निवासी राजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना मंगलपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उनके बड़े भाई सुवेन्द्र प्रताप सिंह (34 वर्ष), जो आर्मी में कार्यरत थे, अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर में किराये के मकान में रहते थे। वह करीब 15 दिन पहले छुट्टी पर घर आए थे।

परिजनों के अनुसार, मृतक और उनकी पत्नी के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया है कि मृतक ने करीब दो माह पहले फंड से लगभग 30 लाख रुपये निकाले थे और एक प्लॉट भी बेचा था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 26-27 अप्रैल 2026 की रात को शिवेन्द्र प्रताप सिंह को चोट पहुंचाकर हत्या की गई। घटनास्थल पर कई जगह खून के धब्बे पाए गए, वहीं साक्ष्य मिटाने की नीयत से फर्श को धोने का भी आरोप लगाया गया है।
मृतक के भाई ने अपनी भाभी निधि देवी, उनके भाई कुलदीप सिंह और मामा नवीन सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पैसे गायब करने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मृतक के साले द्वारा फोन पर दी गई, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले में गुरुवार को थाना मंगलपुर पुलिस ने बताया कि तहरीर आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत