मध्य प्रदेश में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के ट्रेनिंग कैम्प से दलितों का अब रूझान कांग्रेस ही है -आरपी गौतम

SHARE:

शशि भूषण दूबे कंचनीय पोलिटिकल एडीटर
मध्य प्रदेश में अब दलित समाज ही कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी होगी -दिग्विजय सिंह
नयी दिल्ली भोपाल 30 अप्रैल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारणी और ज़िला अध्यक्षों की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेन्द्र पाल गौतम एवं विशिष्ट अतिथि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, सी डब्लू सी मेम्बर कमलेश्वर पटेल अध्यक्षता मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट चेयरमैन प्रदीप अहिरवार एवं ट्रेनिंग कैम्प प्रोग्राम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेशनल क्वार्डिनेटर भगवती प्रसाद चौधरी अपने विचार व्यक्त किए।भोपाल मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश कार्यकारणी और ज़िला अध्यक्षों की एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे में भारी संख्या में कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने शिरकत किया है।
बताते चलें कि कांग्रेस हाईकमान बहुत दिनों से मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के लोगों को एक ट्रेनिंग कैम्प के माध्यम से ट्रेन्ड वर्कर तैयार करने की योजना बना रही थी। उसी योजना को कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश प्रभारी भगवती चौधरी ने मिलकर उसे कामयाब बनाया।
कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री गौतम ने कहा कि दलितों को गैर कांग्रेसी दलों द्वारा गुमराह एवं भ्रमित किया गया है उनके भ्रम एवं गुमराहियत के शिकार को दूर करने एवं दलितों की सच्ची हिमायती एक मात्र कांग्रेस पार्टी एवं उसके नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं एल ओ पी राहुल गांधी है जो निस्वार्थ दलितों के हितों के लिए अनेक योजनाएं तैयार किया है।उसी योजनाओ को दलितों के बीच में उन्हें समझाने एवं उनके भ्रम को दूर करने के लिए इस तरह की ट्रेनिंग कैम्प लगाया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब हम सब को संकल्प लेना होगा कि दलितों को मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में आगे लाना होगा तभी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की दसकों से खोई प्रतिष्ठा वापस लाने के लिए दलित समाज अब कांग्रेस के लिए संजीवनी बूटी होगी। उसी के सहारे कांग्रेस की खोई प्रतिष्ठा वापस लाई जा सकती है। उन्होंने पुनः दोहराया कि कांग्रेस पार्टी को दलितों के बीच अब मुख्य आधार बनाकर पार्टी को मुख्य धूरी में लाने की जरूरत है। मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रभारी एवं नेशनल क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह की बातों से सहमत होते हुए कांग्रेस एससी एसटी ओबीसी डिपार्टमेंट को आगे लाना होगा और उसी मंशुबे के अंतर्गत नेता राहुल गांधी जाति गत जनगणना कराना चाहते हैं और उनके मंशा के अनुसार जातिगत जनगणना के लिए कांग्रेस अंतिम सांस तक समर्पित है। मध्य प्रदेश कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश चेयरमैन प्रदीप अहिरवार ने कहा कि मध्यप्रदेश में एससी समाज के बीच में हम-सब सीधे जाने के लिए संकल्प लेते हुए मिशन 2028 में मध्य प्रदेश दलितों का प्रदेश होगा और हर हालत में मध्य प्रदेश में दलितों ने संकल्प लिया है कि मध्यप्रदेश भाजपा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। उक्त समाचार कवरेज हमारे पोलिटिकल एडीटर शशि भूषण दूबे कंचनीय द्वारा किया गया है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई