दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। राया थाना पुलिस ने बुधवार की सांय नीमगांव क्षेत्र के गांव पीहरी में लंबे समय से चल रहे जुआघर पर छापामार कार्यवाही कर 20 जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिनके कब्जे से लाखों रुपये की नगदी सहित बाइक कारें बरामद की है। क्षेत्राधिकारी महावन स्वेता वर्मा ने बताया गांव पीहरी में चंद्रपाल अपने मकान में जुआघर संचालित करा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिंह ने कस्वा प्रभारी उज्वल शर्मा राजेश यादव आदि पुलिसकर्मियों की चार टीमें गठित कर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान गौर, ओमप्रकाश, राकेश, श्रीफल, रोविन, जीतू, आमीन अंग्रेज सिंह, बबलू, गोपाल, संजय, सोमेश, हुबबलाल, सोनू, नीरज, सुनील, मुकेश, अकबर, उमेश, वैभव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां से चार लाख 80 हजार रुपए ताश की गड्डियां 16 मोबाइल फोन बरामद किए है। कार्यवाही के दौरान मकान मालिक चंद्रपाल सहित तीन अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्यवाही कर कोर्ट के माध्यम से जेल भेज दिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







