सेवा के वर्षों को सलाम: आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं का भव्य विदाई समारोह संपन्न

SHARE:

ब्यूरो चीफ सद्दाम राईन केसरिया हिन्दुस्तान

बाराबंकी।बाल विकास परियोजना शहरी जनपद के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं का विदाई समारोह भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन सीडीपीओ अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर मुख्य सेविका सुमन भाकुनी मुख्य सेविकाएं पूनम रावत कंचन रावत शालिनी पटेल ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्वाति शर्मा उपस्थित रहीं।इसके साथ ही संघ जिला अध्यक्ष मनीषा कनौजिया एवं संघ सलाहकार लल्लन श्रीवास्तव सहित शहर परियोजना की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त होने वाली कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं नसरीन बेगम आंगनवाड़ी पीरबटावन पूर्वी सेकंड शशिबाला आंगनवाड़ी पीरबटावन पश्चिम सेकंड
सुमन श्रीवास्तव आंगनवाड़ी सरावगी-1) ममता देवी मुंशीगंज को माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी उन्हें उपहार भेंट किए और उनके दीर्घकालीन सेवा कार्यों की सराहना की। कई कार्यकर्त्रियों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया।अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment