38 वर्षों की सेवा के बाद लल्लन सिंह सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई समारोह आयोजित

SHARE:

अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

रेणुकूट। नगर स्थित साधारण बीमा कंपनी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की स्थानीय शाखा में गुरुवार को एक भावुक माहौल के बीच वरिष्ठ सहायक लल्लन सिंह को उनके सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई। 30 अप्रैल को सेवा निवृत्त हुए लल्लन सिंह के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता तथा उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान के साथ की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लल्लन सिंह के लंबे और समर्पित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कार्यशैली को प्रेरणादायक बताया। समारोह में कई वक्ताओं ने उनके मिलनसार स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक लल्लन सिंह ने कहा, “मैंने अपने जीवन के 38 वर्ष इस संस्था को दिए हैं, जो मेरे लिए एक परिवार की तरह रही है। यहां से जुड़ी यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। सहकर्मियों का सहयोग और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।” उनके इस वक्तव्य से माहौल भावुक हो गया। वहीं शाखा प्रबंधक महीप गिरी ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा, “लल्लन सिंह ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया। उनकी कार्यशैली और अनुशासन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके अनुभवों का लाभ कार्यालय को लंबे समय तक मिलता रहा है, जिसकी कमी आगे महसूस होगी।” कार्यक्रम के दौरान मोहम्मद परवेज, अरविंद सिंह, रजनीश चौबे, सुरेश गुप्ता, श्री राम शर्मा,दुलारे, राजेन्द्र प्रसाद, रंजीत श्रीवास्तव, कामेश्वर यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए लल्लन सिंह के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। समारोह के अंत में सभी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन के नए अध्याय के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment