अमिताभ मिश्रा स्थानीय संपादक जिला सोनभद्र
सोनभद्र दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
रेणुकूट। गुरुवार को घोषित आईसीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में नगर स्थित डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। विद्यालय के सेक्रेटरी जय सिंह डेविड ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में 109 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 105 सफल रहे। वहीं कक्षा 12वीं में 102 परीक्षार्थियों में से 100 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। कक्षा 12वीं में प्रशांत प्रजापति ने 98.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। शुभम यादव 95.5 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे तथा निखिल जायसवाल 94.75 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में कार्तिक साहनी ने 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि श्रुति प्रिया (94.8 प्रतिशत) द्वितीय और वंशिका ओझा (94.6 प्रतिशत) तृतीय स्थान पर रहीं। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में कक्षा 10वीं के अंश यादव ने हिंदी में 100 अंक प्राप्त किए, वहीं मनजोत सिंह और अर्जुन नारायण यादव ने इतिहास में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। श्रेया ने अंग्रेजी में 97 अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। हाईस्कूल में 11 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 27 ने 80 प्रतिशत से अधिक और 77 ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कक्षा 12वीं में प्रशांत प्रजापति ने गणित तथा शुभम यादव ने कंप्यूटर विषय में 100 अंक प्राप्त किए। वाणिज्य वर्ग में रानी कुमारी (83 प्रतिशत) प्रथम और दीपिका सिंह (80 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहीं।
सफलता की कहानी भी प्रेरणादायक रही। कक्षा 10वीं के टॉपर कार्तिक साहनी ने इंजीनियर बनकर देश सेवा का सपना जताया और अपनी सफलता का श्रेय रोजाना 8-10 घंटे की पढ़ाई को दिया। वहीं जनपद टॉपर प्रशांत प्रजापति ने 10-12 घंटे की नियमित मेहनत से यह मुकाम हासिल किया और अब आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस की तैयारी कर रहे हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







