दिनेश कुमार
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
(महराजगंज) जनपद के जिलाधिकारी महोदय तथा पुलिस अधीक्षक, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर परिश्रम के महत्व को बताया और भविष्य में देश एवं समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान मेधावियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी प्रशंसा की गई, जिनके मार्गदर्शन से छात्र-छात्राओं ने यह सफलता प्राप्त की है।
यह आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







