तावडू में योगा ओलंपियाड की प्रतियोगिता कराई गई

SHARE:

तावडू, 30 अप्रैल : नीरज सोनी दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। शहर के लखपत चौक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी विजय प्रतीक धनखड़ के मार्गदर्शन में योगा ओलंपियाड की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें मिडल स्टेज 6 से 8 कक्षा तथा सेकेंडरी स्टेज में 9 से 10 कक्षा के बच्चों ने भाग लिया।
नोडल अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि योगा में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाईपास की मिडल स्टेज की लड़कियां प्रथम, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लखपत चौक की लड़कियां दूसरे तथा राजकीय गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू की लड़कियां तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ पोस्टर और स्लोगन में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाईपास तावडू की लड़कियां प्रथम तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लखपत चौक की लड़कियां द्वितीय स्थान पर रही। इसके अलावा मिडिल स्टेज में योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हसनपुर के लडक़े प्रथम तथा राजकीय आदर्श माध्यमिक विद्यालय बाईपास के लडक़े द्वितीय तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय के लडक़े तीसरे स्थान पर रहे। स्लोगन और पोस्टर बनाने में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाईपास के लडक़े प्रथम रहे। सेकेंडरी स्टेज में योग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर के लडक़े प्रथम तथा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लखपत चौक तावडू के बच्चे द्वितीय स्थान पर रहे। लड़कियों में राजकीय गल्र्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तावडू की दूसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रदीप कुमार डीपीई, राजबीर सिंह राठी डीपीई, परविंदर यादव डीपीई, सतपाल ठाकरान डीपीई, सुमन वर्मा डीपीई, मन्नू डीपीई, सुरेंद्र कुमार डीपीई आदि निर्णायक मंडल के रूप में उपस्थित थे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत