आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के पारस तिवारी ने किया जिला टाप छात्र ने हासिल किये 99.2 प्रतिशत अंक

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

भरुआ सुमेरपुर। गुरुवार को आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणाम में कस्बे में संचालित जनपद के एकलौते विद्यालय के छात्र पारस ने 99.2 प्रतिशत अंक हाईस्कूल परीक्षा में प्राप्त करके विद्यालय के साथ घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र ने जनपद मेंं प्रथम स्थान प्राप्त किया है। छात्र की इस सफलता पर घर परिवार में हर्ष का माहौल है।
कस्बे के बांकी मार्ग मेंं संचालित अजय मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज के छात्र पारस ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा मेंं हाईस्कूल में 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके जिला टाप किया है। छात्र की इस सफलता पर घर परिवार म़े हर्ष व्याप्त है।
कालेज के डाइरेक्टर अमित कुमार गुप्ता टाम सर ने बताया कि कानपुर जोन में कुल 98 कालेज हैं। इन कालेजों म़े उनका भी कालेज आता है। गुरुवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम मेंं पारस तिवारी ने 99.2, सेजल ने 94, युग कसौंधन ने 92, अनय शिवहरे ने 91.4, रश्मि ने 91.2, अभय ने 90, स्नेहा यादव ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके घर परिवार का नाम रोशन किया है। छात्र छात्राओं की इस सफलता पर कालेज मेंं हर्ष का माहौल है। कालेज के डाइरेक्टर ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत