दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो,नीरज बिदुआ
विधायक निधि से नगर के प्रमुख 20 स्थानों पर कैमरे लगाए गए
बरेली | नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हाईटेक CCTV कैमरा कंट्रोल रूम का लोकार्पण किया गया। इस कंट्रोल रूम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा किया गया। नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कुल 20 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनमें से 16 कैमरे मुख्य चौक-चौराहों पर निगरानी रखेंगे, जबकि 4 अत्याधुनिक कैमरे वाहनों की नंबर प्लेट पहचानने में सक्षम हैं। इन कैमरों के माध्यम से नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, टॉकीज चौराहा, छोटा बाजार सहित व्यस्त क्षेत्रों को कवर किया गया है। पुलिस थाने में बनाए गए इस कंट्रोल रूम से सभी कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। इससे शहर में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था सुधारने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में काफी मदद मिलेगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में एसडीएम संतोष मुद्गल, एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती, थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत, सीएमओ हरिशंकर वर्मा सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे। इस परियोजना के लिए विधायक निधि से लगभग 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी, जिससे यह व्यवस्था साकार हो पाई।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







