दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से मुस्तफा अली
सुसनेर | आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से गुरुवार को सुसनेर नगर में विशेष मुहिम चलाई गई। थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाइक रैली निकालकर नागरिकों को ‘हेलमेट पहनने और जिम्मेदार बनने’ का संदेश दिया।
दोपहर 12 बजे थाने से रवाना हुई रैली
यातायात जागरूकता अभियान के तहत यह रैली गुरुवार दोपहर 12 बजे सुसनेर थाने से प्रारंभ हुई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों, चौराहों और व्यस्त बाजारों से होकर गुजरी। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर यातायात नियमों के पालन से जुड़ी अपील और स्लोगन लिखे थे।
थाना प्रभारी ने की हेलमेट लगाने की अपील
रैली का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी अक्षय सिंह बैस ने युवाओं और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट जानलेवा साबित होती है। यदि वाहन चालक हेलमेट का प्रयोग करें, तो जीवन सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







