खरगोन जिला ब्यूरोचीफ श्याम कुशवाह दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
खरगोन। एक मई को शहर में गौतम बुद्ध जयंती उत्सव के रुप में मनाई जाएगी। इस दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा समिति के तत्वाधान में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी होगा।
आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख देवीसिंह धानसे ने बताया कि सब्जी मंडी पार्क स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर गौतम बुद्ध जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान 14 अपै्रल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर शहर में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुई झाकियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। मोर्चा के मोर्चा के रामेश्वर बड़ोले, प्रदीप करोंदिया झांकियों में बाबा साहब के जीवन के प्रेरक दृश्यों, जैसे उनके द्वारा संविधान निर्माण और दलितों-वंचितों के हक के लिए संघर्षों को जीवंत किया गया था। झांकियों के माध्यम से समाज में व्याप्त असमानता को दूर करने और भाईचारे का संदेश दिया गया। ऐसी सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देने वाली झाकियों को मोर्चा ने पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू आडतीया , निर्मल पवार,अजय भालसे ने बताया कि चयन समिति द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 31 हजार, द्वितीय 21 हजार एवं तृतीय को 11 हजार रुपए देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा अन्य झांकियों को 5 हजार 100 के सांत्वना पुरस्कार प्रोत्साहन स्वरुप दिया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार का निर्णय चयन समिति का होगा। बुद्ध जयंती समारोह के दौरान इन झाकियों के संचालकों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल हुए गायक, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों एवं सेवा स्टॉल लगाने वाले समाजसेवियों को भी शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







