हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान
आलीराजपुर। जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल से जनगणना कार्य निदेशक श्री कार्तिकेय गोयल द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से जनगणना के प्रथम चरण की समीक्षा की गई। गुरुवार को एक वीडियो कांफ्रेंस मीटिंग के दौरान श्री गोयल ने सभी जनगणना अधिकारियों को कहा कि इस माह एक से 30 मई के बीच जनगणना के तहत मकान सुचिकरण का कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मकान सूचीकरण ब्लॉकों (HLB) के गठन एवं सीमांकन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र पावती सहित वितरित किए जाएं, एचएलबी की सीमाएं पूरी तरह स्पष्ट हों तथा केवल त्रुटिपूर्ण मानचित्रों का ही पुनः निर्माण किया जाए तथा प्रत्येक ब्लॉक की पहचान शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।
एक से तीन मई तक सभी क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार भवन नंबरिंग एवं जनगणना मकान को चिह्नित कर लेआउट मैप का रफ ड्राफ्ट तैयार करना सुनिश्चित करे।
*जनगणना जागरूकता हेतु मुनादी के निर्देश*
जनगणना 2027 के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी तथा शहरी क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहनों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निरंतर निरीक्षण और कार्य की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करे। साथ ही एचएलओ कार्य को 20 मई तक पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि चार्ज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा करें तथा गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसे पूरी गंभीरता, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित किया जाए।
*बैठक में ये उपस्थित रहे*
जिले के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री मनोज गरवाल, एसडीएम सुश्री निधि मिश्रा, सुश्री दीपिका पाटीदार, जिला सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती तारिणी जौहरी, जनगणना नोडल अधिकारी श्री सिद्धार्थ गोयल सहित अन्य चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







