97.50% अंकों के साथ सौम्या साहू ने राज्य टॉप 10 में बनाई जगह रानी सौरभ जैन पार्षद ने निवास पहुंचकर बधाई दी

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सौम्या साहू ने 97.50% अंक प्राप्त कर राज्य की टॉप 10 सूची में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है।
सौम्या साहू पी. एम. श्री. प्रियदर्शिनी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय नेवरा – तिल्दा की प्रतिभाशाली छात्रा हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता प्राप्त की।
सौम्या के पिता श्री मुकेश कुमार साहू एवं माता श्रीमती कादम्बिनी साहू ने बेटी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम बताया।
इसी तरह इसी विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र यश शर्मा ने 93%अंक प्राप्त कर परिवार व शाला का नाम रौशन किया है।
तिल्दा नेवरा निवासी टिक्कू भट्ट के पोता यश शर्मा की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई दी है।
वहीं विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र कुमार बंजारे ने सौम्या को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के शिक्षकगण—श्री अश्वनी कुमार कर्ष, श्री बेदराम, श्री प्रशांत कटारिया, श्री वेदप्रकाश साहू, श्रीमती अंकिता परगनिहा एवं श्रीमती आयशा खान—के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी सौम्या साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सौरभ रानी जैन (पार्षद वार्ड क्रमांक 21, नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा), डॉ. राजेश कुमार चंदानी (प्राचार्य, बी.एन.बी. शासकीय उ. मा. विद्यालय नेवरा) तथा डॉ. एल. पी. साहू एवं सौरभ जैन ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए सौम्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सौम्या साहू की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और पूरे क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment