बिक्रम रिपोर्टर केसरिया हिन्दुस्तान
बिहार राज्य के सुपौल जिला के करजाइन थाना क्षेत्र के वायसी पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बीती रात आई तेज आंधी ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार, आंधी के दौरान एक बड़ा पेड़ अचानक टूटकर एक घर पर गिर पड़ा। उस समय घर के अंदर मौजूद 55 वर्षीय गुनेश्वर यादव उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक गुनेश्वर यादव पेशे से दूध बेचने का काम करते थे और इसी से अपने पूरे परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और घर की आर्थिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। स्थानीय लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आपदा राहत के तहत पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि इस कठिन समय में उन्हें कुछ राहत मिल सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







