दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
महिला आरक्षण विरोध पर कांग्रेस व आईएनडीआई गठबंधन के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे के नेतृत्व में मथुरा जनपद की तीनों विधानसभाओं के प्रत्येक मण्डल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली नारी शक्ति वंदन संशोधन को रोकने पर कांग्रेस एवं प्छक्प् गठबंधन के विरोध में निकाली जा रही है।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि इसी क्रम में आज चौमुहां मण्डल में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर नारी शक्ति के सम्मान और 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान को प्राथमिकता दी है। 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को उनका हक दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया था, जिसे कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन ने राजनीतिक अहंकार के चलते अवरुद्ध कर दिया। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी ने कहा कि देश की करोड़ों माताएं-बहनें इस महिला विरोधी सोच को आगामी चुनाव में करारा जवाब देंगी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मुदिता शर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शोभाराम शर्मा भाजपा चौमुहां मण्डल अध्यक्ष मुरारी सिसौदिया, निवर्तमान चौमुहां मण्डल अध्यक्ष, डॉ. राजवीर सिंह, मुरारी लाल शर्मा प्रधान, जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश राखी सिंह आदि नारी शक्ति एवं भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







