राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – आज जनसुनवाई में प्रभारी कलेक्टर मीना मसराम ने आवेदकों से क्रमवार उनके आवेदन लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए l उन्होंने आवेदकों की बातों को बड़ी गंभीरता से सुना साथ ही इस जनसुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वह हर जनसुनवाई में इसी तरह मौजूद रहकर आवेदकों की समस्याओं का यथासंभव स्थल पर निराकरण करें अन्यथा निर्धारित समय सीमा में निराकृत कर अवगत कराये l
इस अवसर पर सिविल वार्ड 01 दमोह के एक आवेदक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त दिलाने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह ग्राम सिंगपुर तहसील जबेरा के आवेदक ने जमीन के सीमांकन हेतु आवेदन दियाl इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 216 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।
जनसुनवाई में 09 आधार अपडेशन, 139 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आर एल बागरी,एसडीएम रचना प्रजापति,लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल, तहसीलदार दमोह रोबिन जैन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







