अवैध खनन से किसानों में रोष, धसान नदी की धारा मोड़ने का आरोप

SHARE:

हमीरपुर
ब्यूरो चीफ कामिनी सिंह

हमीरपुर। जनपद के चिकासी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिलगांव के किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर अवैध खनन और धसान नदी की जलधारा को अवरुद्ध किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि उनके खेतों से जबरन मोरम (बालू) का खनन किया जा रहा है, जिससे उनकी भूमि को नुकसान पहुंच रहा है।
प्रार्थी रतिराम, राधेश्याम, राम हेतु, श्रीमती विमला देवी और मंगल सिंह ने बताया कि वे गाटा संख्या 4/6/2 के स्वामी हैं। आरोप है कि पास में संचालित खनन पट्टा धारक सुजीत जैन, संचालक बॉबी गुप्ता तथा अड्डी इंचार्ज राघव द्वारा निर्धारित पट्टा क्षेत्र के बाहर भी खनन किया जा रहा है। किसानों का कहना है कि उनकी भूमि में जबरन घुसकर मोरम निकाला जा रहा है।
किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि धसान नदी पर वैकल्पिक पुल का निर्माण कर उसकी जलधारा को मोड़ दिया गया है, जिससे पानी सीधे उनके खेतों की ओर बहने लगा है। इससे फसलों को नुकसान होने के साथ खेतों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
पीड़ित किसानों के अनुसार, जब वे इस अवैध खनन का विरोध करते हैं तो संबंधित लोगों द्वारा दबंगई दिखाते हुए विवाद और झगड़े की स्थिति पैदा कर दी जाती है।
किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए, वैकल्पिक रूप से बनाए गए पुल को हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी जमीन और फसल सुरक्षित रह सके।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment