नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
हमारे गौरवशाली अतीत का प्रतीक है अशोक स्तभ (जयस्तभ)-श्री तोमर
अशोक स्तभ का अनावरण, भूतपूर्व सैनिका का सम्मान किया
श्योपुर, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अशोक स्तभ (जयस्तभ) हमारे गौरवशाली अतीत का प्रतीक है, यह हमारे योद्धाओं की विजयगाथा का स्मरण कराते हुए हमें देश पर बलिदान होने की प्रेरणा देता है। वे आज शहर के हद्यस्थल गांधी पार्क पर अशोक स्तभ अनावरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा कि गोवा आंदोलन में विजय प्राप्त होने के अवसर पर श्योपुर में जयस्तभ का निर्माण कराया गया था, उस दौर में विजय के उपलक्ष्य में कराये गये जयस्तभ की वर्तमान समय में पुर्नस्थापना की आवश्यकता महसूस होने पर आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उनके संसदीय काल में उन्होने प्रेरणा लेते हुए नवीन अशोक स्तभ-जयस्तभ निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई थी, जनभावना के अनुरूप विजय एवं शौर्य के प्रतीक अशोक स्तभ के अनावरण अवसर पर आज वे अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे है।
गांधी पार्क पर आयोजित अनावरण समारोह के दौरान सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर अग्रवाल, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण, पूर्व विधायक श्री दुर्गालाल विजय एवं श्री बृजराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री महावीर सिंह सिसौदिया एवं श्री अशोक गर्ग, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट, नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना, श्री सुजीत गर्ग, भाजपा नगरमंडल अध्यक्ष श्री संजय मंगल, श्रीमती मिथलेश तोमर, श्रीमती सरोज तोमर, श्रीमती उमा शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी बैरवा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इसके अलावा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, एसडीएम श्री गगन सिंह मीणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, सीएमओ श्री राधेरमण यादव आदि अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने अपने संसदीय काल के दौरान श्योपुर जिले में विकास के अनेक कार्य किये, सुगम आवागमन के लिए सडको का निर्माण कराया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मेडिकल कॉलेज की सौगात दी और आज भी वे श्योपुर जिले के विकास को लेकर सदैव संवेदनशील रहते है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत ने कहा कि प्रदेश की सरकार महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है, हाल ही में विधानसभा में नारी शक्ति वंदन का संकल्प लिया गया है और महिलाओं की भूमिका को ओर अधिक सशक्त बनाने की दिशा में प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में कार्य कर रही है। विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर श्योपुर जिले के विकास कार्यो के लिए सदैव तत्पर रहते है, उनके द्वारा इस जिले में किये गये विकास के कार्य जिले को गति प्रदान कर रहे है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शशांक भूषण ने कहा कि आज गौरवशाली क्षण है, जब अशोक स्तभ का अनावरण हो रहा है, यह जयस्तभ हमारे देश की सेनाओं की शौर्यगाथाओं और उनके साहस एवं बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सांसद निधि से 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित अशोक स्तभ हमारे शहर के नागरिकों के लिए पराक्रम, त्याग, बलिदान, साहस का प्रतीक है तथा प्रेरणादायक है।
इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम् गीत के सामुहिक गायन के साथ हुई तथा इसके उपरांत नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती रेणु सुजीत गर्ग द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा शहर के बायपास रोड पर 3 करोड रूपये की लागत से बनने वाली आधुनिक चौपाटी के निर्माण तथा 19 करोड 87 लाख रूपये की लागत से बनने वाले लीक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का भूमिपूजन किया गया, साथ ही सांसद निधि से 10 लाख रूपये की लागत से वार्ड 12 में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के माध्यम से अशोक स्तभ एवं चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा को तराशने वाले शिल्पकार क्रमशः श्री मनोज सिंह एवं श्री दिनेश प्रजापति को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर द्वारा अशोक स्तभ का अनावरण किया गया और भूतपूर्व सैनिकों को शॉल भेंटकर माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका पार्षदों की ओर से माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर, सांसद श्री तोमर एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रावत को स्मृति चिन्ह भेंट किये गये। कार्यक्रम का संचालन श्री सुशील दुबे एवं श्री आदित्य चौहान तथा आभार प्रदर्शन नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री संजय महाना द्वारा किया गया।
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्योपुर भ्रमण के दौरान नगरपालिका श्योपुर द्वारा पुल दरवाजा क्षेत्र में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री चौधरी चरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
बैरवा धर्मशाला में सामुदायिक भवन का लोकार्पण
माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा श्योपुर भ्रमण के दौरान वार्ड 11 में बैरवा धर्मशाला के पास सांसद निधि से 10 लाख रूपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







