एमसीबी जिले में अवैध जिमघरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान / जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

बिना लाइसेंस और प्रशिक्षित ट्रेनर के चल रहे जिम, युवाओं की सेहत से हो रहा खिलवाड़
एमसीबी जिले में अवैध रूप से संचालित जिमघरों का मामला उजागर होने के बावजूद अब तक संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पूर्व में प्रकाशित खबर के बाद भी प्रशासन की निष्क्रियता कई सवाल खड़े कर रही है। जिले के शहरों और कस्बों में बड़ी संख्या में ऐसे जिम संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न तो वैध लाइसेंस है, न रजिस्ट्रेशन और न ही जीएसटी नंबर। इसके बावजूद ये जिम संचालक खुलेआम व्यवसाय कर रहे हैं और हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं, जिससे शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है।
सबसे गंभीर पहलू यह है कि इन जिमघरों में कार्यरत अधिकांश ट्रेनर बिना किसी प्रमाणित प्रशिक्षण या डिग्री के युवाओं को एक्सरसाइज करवा रहे हैं। इससे चोट, मांसपेशियों में खिंचाव और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं, जिम में किसी प्रकार की मेडिकल सुविधा या आपातकालीन सहायता की व्यवस्था भी नहीं है। किसी हादसे की स्थिति में तत्काल उपचार न मिल पाना जानलेवा साबित हो सकता है।इसके अलावा, जिम संचालकों द्वारा युवाओं को आकर्षक शरीर बनाने के नाम पर महंगे फूड सप्लीमेंट्स भी बेचे जा रहे हैं। इन सप्लीमेंट्स की गुणवत्ता और वैधता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि इनके लिए कोई अधिकृत लाइसेंस या प्रमाणन उपलब्ध नहीं है।
कार्रवाई के अभाव से बढ़ रहे हौसले सूत्रों के अनुसार, संबंधित विभागों को इस पूरे मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया है।
कार्यवाही के अभाव में अवैध जिम संचालकों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। प्रशासन से जवाबदेही की मांग स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ऐसे अवैध जिमघरों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि युवाओं की सेहत के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके और शासन को हो रहे राजस्व नुकसान पर भी लगाम लग सके।
अब देखना यह है कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर कब तक कार्रवाई करता है, या फिर मामला यूं ही ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई