दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो चीफ भूपेंद्र सिंह गंभीर
मनेंद्रगढ़ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹57,000 नकद व ताश जब्त
एमसीबी/मनेंद्रगढ़
जिले में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री दीपक झा (IPS) एवं पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशानुसार थाना कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घुटरा-सलवा के जंगल में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्रवाई दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि घुटरा-सलवा जंगल क्षेत्र में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। मुख्य मार्ग से लगभग 1 किलोमीटर अंदर जंगल में पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीण वेशभूषा में घेराबंदी कर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इस प्रकार बताए: संतोष कुमार साण्डिल्य (32 वर्ष), निवासी बरबसपुर, निवेश कुमार खलखो (19 वर्ष), निवासी हर्रई, भानु सिंह गोंड (36 वर्ष), निवासी खोंगापानी
विवेक मिश्रा (27 वर्ष), निवासी सेमरिया, दिलीप कुमार (26 वर्ष), निवासी सेमरी। जप्त सामग्री ₹57,000 नगद ताश की 4 गड्डी 1 तिरपाल। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन रजवाड़े, हेड कांस्टेबल रमेश, राजकुमार सेन सहित कोतवाली एवं साइबर सेल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







