तिल्दा में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में आक्रोश रैली व पुतला दहन कार्यक्रम किया गया

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

तिल्दा नेवरा नारी शक्ति वंदन विधेयक को विपक्ष द्वारा षडयंत्र पूर्वक असफल किए जाने के विरोध में आज भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर महिला आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा नेवरा शहर अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन एवं भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपक वर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपाई महिला / पुरुष बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी कर पुतले का दहन किया गया, बड़ी संख्या में नेवरा पुलिस बल भी उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुई, उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा विपक्ष एक होकर महिलाओं से संबंधित महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पास नहीं होने दिया गया यह सीधा सीधा महिलाओं का अपमान है। सभी महिलाएं इसे याद रखेंगी और आगामी चुनावों में विपक्ष को इसका खामियाजा अवश्य भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद रानी सौरभ जैन ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को विपक्ष द्वारा पास नहीं होने दिया यह महिलाओं के साथ अन्याय है। भाजपा हमेशा सभी लोगों को साथ लेकर चली है। आज जब महिलाओं की हक की बारी आई तो पूरा विपक्ष महिलाओं को उनके हक से वंचित कर दिया।
पूर्व सरपंच व भाजपा नेत्री श्रीमती अनुराधा वर्मा ने कहा कि पूरा विपक्ष एक होकर महिला आरक्षण बिल का विरोध किया जो महिलाओं के साथ अन्याय है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित हुए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment