महिदपुर कृषि आदान व्यापारियों का एक दिन का देशव्यापी बंद सफल

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान दिनेश वर्मा

महिदपुर। देश के खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के आव्हान पर 27 अप्रैल 2026 को देश के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन के सांकेतिक हड़ताल पर रहें।
संगठन के कोषाध्यक्ष नरेश पालीवाल ने बताया कि खाद ,बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लगातार राज्य एवं केंद्र सरकारो के सामने उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं किए जाने के विरोध में महाराष्ट्र राज्य संगठन (माफड़ा) द्वारा 27 अप्रैल से अनिश्चितकालीन बंद का आहवान किया गया है । उसके समर्थन में देश के सभी राज्यों के साथ साथ महिदपुर में भी खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहें । संगठन के स्थानीय अध्यक्ष राजेंद्र मंडोवरा ने बताया कि गांधी मार्ग पर महिदपुर तहसील के व्यापारियों ने एकत्रित होकर एक रैली निकाली एवं तहसीलदार मैडम को प्रधानमंत्री मोदी के नाम एक ज्ञापन सोपा गया है जिन मुख्य मुद्दो को लेकर यह सांकेतिक हड़ताल की जा रही है उनमें
1– उर्वरकों में डीलर मार्जिन को कम से कम 8 प्रतिशत किया जाना
2– रिटेलर के गोदाम तक for उर्वरकों की पहुंच उपलब्ध करवाना
3– सैंपल फेल होने पर निर्माता एवं उत्पादक कंपनियों पर कार्रवाई करना एवं व्यापारी को गवाह के रूप में प्रस्तुत करना
4– साथी पोर्टल के माध्यम से लागू के लिए जाने वाली बीज विक्रय योजना को उत्पादक कंपनियां तक ही सीमित रखना
5– निर्माता कंपनियों द्वारा उर्वरकों के साथ की जा रही अन्य उत्पादों की जबरन टैगिंग को पूर्ण रूप से बंद करना
6– देश में लागू की जा रही ई टोकन प्रणाली को स्थगित करना।
7– अनाज बीजों एवं उद्यानकी बीजों के लिए अलग-अलग लाइसेंस के प्रक्रिया को समाप्त करना
8- बीज एवं कीटनाशक दवाइयां में प्रिंसिपल सर्टिफिकेट हर साल जोड़ने की प्रक्रिया को स्थाई रूप से समाप्त करना।
9– किसानों द्वारा निजी स्वार्थ के चलते झूठी शिकायतों पर पहले जांच कमेटी बिठाकर जांच करना
10– लाइसेंस निलंबित होने पर 21 दिन में स्वतःबहाल करना।
आदि अनेक मुद्दों पर लगातार संवाद किए जाने के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण एकदिवसीय हड़ताल अभी एक दिन की सांकेतिक रूप से की जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम जिले की प्रत्येक तहसील, विकासखंड एवं जिला स्तर पर बंद करके जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिए गए हैं और यदि एक माह में इन समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी खरीफ सीजन के पूर्व अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा भी की जा सकती है।
संगठन के सचिव सुनील लोढ़ा ने तहसील के समस्त खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का 27 अप्रैल को 1 दिन के बंद के आह्वान में पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment