रतलाम ​,नगर परिषद धामनोद में नियुक्तियों पर उठे सवाल 15 वर्षों से बिना प्रक्रिया के अपनों को रेवड़ियाँ बाँटने का आरोप

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो पवन सोलंकी

नगर परिषद धामनोद में पिछले डेढ़ दशक से चल रहे नियुक्तियों के खेल को लेकर एक गंभीर शिकायत सामने आई है मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सौंपे गए एक पत्र में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2010 से लेकर 2024-25 तक परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नियुक्तियाँ नियमों को ताक पर रखकर की गई हैं
​मुख्य आरोप विज्ञापन न इंटरव्यू सीधे मिली एंट्री शिकायत पत्र के अनुसार पिछले 15 वर्षों में हुई इन नियुक्तियों में किसी भी वैधानिक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया
आरोपों के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं
​प्रक्रिया का अभाव नियुक्तियों से पहले न तो कोई विज्ञापन/विज्ञप्ति जारी की गई और न ही कोई साक्षात्कार (Interview) आयोजित हुआ
​मिलीभगत का खेल आरोप है कि परिषद के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आपसी मिलीभगत से नियमों के विरुद्ध जाकर बाहरी व्यक्तियों को उपकृत किया
​रोस्टर नियमों का उल्लंघन भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण और रोस्टर नियमों को पूरी तरह दरकिनार कर अपात्र व्यक्तियों को रिश्तेदारी या अन्य अनुचित आधारों पर नौकरी दी गई
​स्थानीय युवाओं की अनदेखी शिक्षित और योग्य स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने समय समय पर आवेदन दिए लेकिन उन्हें प्राथमिकता न देते हुए चहेतों को पिछले दरवाजे से एंट्री दी गई
​शासन के प्रतिबंध के बावजूद नियुक्तियाँ
​पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि राज्य शासन द्वारा वर्षों से दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की नई नियुक्तियों पर रोक लगाई गई है इसके बावजूद धामनोद नगर परिषद में न केवल नियुक्तियाँ हुईं बल्कि इन कर्मचारियों के पास कोई वैध नियुक्ति आदेश भी मौजूद नहीं है
​यह नियुक्तियाँ अवैध और फर्जी हैं जब शासन ने रोक लगा रखी है तो किस आधार पर इन लोगों को काम पर रखा गया और भुगतान किया जा रहा है?
​15 दिन का अल्टीमेटम
​शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए

पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि ​दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए
​अवैध रूप से नियुक्त कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएं
​पूरे प्रकरण में की गई कार्रवाई से 15 दिवस के भीतर अवगत कराया जाए

शिकायत पत्र पर नगर परिषद को दिनांक 23-04-2026 दिया गया है अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या रुख अपनाता है और क्या वर्षों से चल रहे इस कथित सिंडिकेट पर कोई गाज गिरती है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई