दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप सिवनी
कागजों में चमका स्वर्ग जमीन पर उतरी नरक जैसी बदहाली विधायक की साख दांव पर क्या सुशासन के दावों की खुलेगी पोल
बरघाट जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत गोरखपुर एक तरफ प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस और सुशासन का डंका पीट रही है वहीं दूसरी ओर भ्रष्टाचार के घुन ने विकास की जड़ों को खोखला करना शुरू कर दिया है बरघाट जनपद के गोरखपुर में विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का घाट तैयार किया गया है ₹20 लाख की भारी भरकम लागत से बना स्नान घाट आज प्रशासन की नियत और सिस्टम की ईमानदारी पर बड़े सवालिया निशान खड़े कर रहा है भ्रष्टाचार का इंजीनियरिंग मॉडल जनता में भारी आक्रोश ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच सचिव और इंजीनियर की तिगड़ी ने मिलकर सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया है कागजों पर चकाचौंध सरकारी फाइलों में घाट को आधुनिक और मजबूत दिखाया गया है जमीन पर बदहाली मौके पर घाट की हालत ऐसी है कि ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है घटिया निर्माण सामग्री और अधूरा काम भ्रष्टाचार की गवाही दे रहा है यह विकास नहीं जनता के खून-पसीने की कमाई की डकैती है साहब क्या इसकी जांच होगी या फिर रसूखदारों की फाइलों के नीचे यह मामला भी दबा दिया जाएगा आक्रोशित ग्रामीण विधायक कमल मार्शकोले की छवि पर ग्रहण या होगा एक्शन यह मामला सिर्फ रुपयों के हेर-फेर का नहीं है बल्कि यह विधायक और प्रदेश सरकार की छवि का भी है जब धरातल पर भ्रष्टाचार का नंगा नाच हो रहा हो तो क्या जनप्रतिनिधि अपनी चुप्पी तोड़ेंगे क्या भ्रष्ट सरपंच और सचिव पर गाज गिरेगी क्या कमीशनखोरी के खेल में शामिल इंजीनियर की कुर्सी हिलेगी बड़े सवाल जनता मांग रही है जवाब ₹20 लाख की राशि आखिर गई कहां जब निर्माण की गुणवत्ता दो कौड़ी की भी नहीं है जांच का ढोंग या ठोस कार्रवाई क्या प्रशासन केवल नोटिस देकर खानापूर्ति करेगा या वसूली भी होगी सुशासन का दावा कहाँ गया क्या गोरखपुर के इस घाट पर भ्रष्टाचार की डुबकी लगाने वालों को संरक्षण मिल रहा है गोरखपुर का यह स्नान घाट अब केवल नहाने के काम नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के सुबूत के तौर पर पहचाना जा रहा है यदि वक्त रहते इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो ग्रामीणों का यह बवाल आने वाले समय में सत्ता की कुर्सी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







