गौ माता के सम्मान के लिए गौ भक्तों ने निकाली रैली ज्ञापन देकर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने की रखी मांग

SHARE:

हरीश सोनी जिला संपादक केसरिया हिंदुस्तान

आलीराजपुर (जोबट)। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को गौभक्तों द्वारा रैली निकाली गई तथा ज्ञापन देकर गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग रखी। ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी गई कि गौमाता राष्ट्र माता घोषित हो, गौ हत्या बंद हो एवं गौ माता को यथोचित सम्मान एवं अनुदान प्राप्त हो। इन उद्देश्यों को लेकर गौभक्तों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से 5424 हस्ताक्षरों से युक्त प्रार्थना पत्र सोमवार को स्थानीय तहसील कार्यालय में तहसीलदार सुनील राणा को सौंपा। प्रार्थना पत्र देने के लिए गोभक्त माताओं , बहनों, भाइयों का एकत्रीकरण शिवालय प्रांगण में हुआ, यहां से रैली के रूप में तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र एवं हस्ताक्षरित प्रपत्रों को सुंदर कपड़े में लपेटकर गोभक्त भाई बहन अपने सिर पर धारण करते हुए रैली में चल रहे थे। रैली में सबसे आगे गौ माता चल रही थी तथा रैली में हिंदू समाज के साथ बोहरा एवं मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद समाज प्रमुखों द्वारा उपस्थित गोभक्तों को संबोधित करते हुए शासन प्रशासन से अपेक्षा की गई कि गौ माता के प्रति जिन पावन उद्देश्यों को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया है, जल्द से जल्द केंद्रीय कानून बनाकर गौ सेवा व गौ रक्षा हेतु त्वरित कदम उठाकर गौ माता को यथोचित सम्मान प्रदान किया जाए। अंत में गायत्री गोपाल गौशाला के अध्यक्ष राजेंद्र टवली ने उपस्थित गौभक्तों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी गायत्री गोपाल गौशाला की ट्रस्टी जगदीश राठौड़ ने दी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment