दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
गंज बासौदा – गंज बासौदा से 16 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम नागौर में 21 कुंडीय श्री राम महायज्ञ संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है
कथा वाचक पूज्य देवी राधा स्वरूपा रामा किशोरी के मुखारविंद से किया जा रहा है । महिलाएं , बच्चे एवं बुजुर्ग कथा सुनने को दूर-दूर से भक्तजन कथा स्थल पर पहुंच रहे हैं डेढ़ से 2000 लोग प्रतिदिन भंडारा ग्रहण कर रहे हैं । कथा वाचक पूज्य देवी राधा स्वरूपा ने कथा में कहा हर घर में राम लक्ष्मण नाम तो मिल जाएंगे पर राम लक्ष्मण जैसा चरित्र देखने को नहीं मिलेगा।
राम जैसे बनो राम जैसा चरित्र धारण कर लों तभी जीवन का कल्याण होगा।उन्होंने यह भी बताया आज का युवा किस दिशा में जा रहा है यह सब को पता है, कि आज का युवा शराब गांजे के नशे में जकड़ चुका है । ये जितने भी हैं उन सभी की आकाल मृत्यु हो रही है हिंसक बना रहा है जेसे एक्सीडेंट है आत्महत्या है घर क्लेश है
यह सब कारण नशा का है।नशा छोड़िए राम कथा सुनिए अपने कर्मों को सुधारिए यही,स्वर्ग है यही नर्क है कलयुग में राम कथा एक ऐसी औषधि है जिसका सेवन करने से सारे दुख कष्ट दूर हो जाते हैं । गौ माता पर हो रहे अत्याचार पर भी खुलकर बोलीं। साधुओं पर हो रहा है अत्याचार का कारण उन्होंने बताया कि साधु संत सनातन धर्म को जगा रहे हैं सनातन के खिलाफ बुराइयों से लड़ रहे हैं। देश को नशा मुक्त करना चाहते हैं इसलिए साधु संतों पर अत्याचार हो रहे हैं । उन्होंने कहा देश नशा मुक्त हो । इस मौके पर पीतांमंपुर धाम के संत बालक दास जी मुख यजमान नाथू सिंह रघुवंशी सुरेंद्र सिंह रघुवंशी एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







