शैलेन्द्र चौहान दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
बाड़ी, 27 अप्रैल 2026
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग को लेकर आज सोमवार को सर्वसमाज ने तहसील कार्यालय बाड़ी में ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार की अनुपस्थिति में ज्ञापन उनके बाबू ग्रजेश बाबू जी को सौंपा गया।ज्ञापन साधु संतों के साथ गौ रक्षा दल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सभी धर्म प्रेमी लोगों की उपस्थिति में दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा मिलने से गौ संरक्षण को संवैधानिक बल मिलेगा और समाज में गौ सेवा की भावना प्रबल होगी।प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि ज्ञापन को शीघ्र शासन स्तर पर पहुंचाया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौभक्तों ने जय गौ माता के नारे लगाकर गौ रक्षा का संकल्प लिया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







