जीतेन्द्र शुक्ल
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
प्रधान व प्रधान पति आदेशों को दरकिनार कर फर्मे संचालित कर कर रहे बंदर बांट
सीतापुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील राजवंशी ने बताया कि जनपद सीतापुर में जिला पंचायत राज अधिकारी निरीशचन्द्र साहू के नियुक्ति कार्यकाल से लेकर लगातार जनहित में आवंटित धनराशि का दुरूपयोग कर बंदर बांट किया जा रहा है जिससे जहंा शासना की महत्वाकांक्षी योजनाएं धरातल पर नही पहुंच पा रही है वहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाही न किया जाना संरक्षण का प्रमाण है। जनपद सीतापुर में पंचम वित्त व पन्द्रहवा वित्त में शासन से आवंटित वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर वर्तमान समय तक अगर ई स्वराज पर देखा जाये तो अधिकतर भुगतान ग्राम प्रधान प्रधान पति व प्रधान परिजनों के खातों पर तैनात सचिव द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट किया गया है। विकास खण्ड कसमण्डा में तो निविदा धरोहर राशि में करोड़ो रूपये का घोटाला किया गया है। शासन से साफ दिशा निर्देश दिये गये है कि कोई भी प्रधान व प्रधान परिजन के नाम भुगतान नही किये जायेगे। प्रधान व प्रधान परिजनों की फर्मे संचालित नही होगी जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुंश लगाया जा सके। जारी दिशा निर्देश के बाद भी जनपद सीतापुर में जिला पंचायत राज अधिकारी के संरक्षण में लगातार प्रघान परिजनों के नाम भुगतान लगाये जा रहे है उच्चाधिकारियों को शिकायत देने के बाद भी सम्बन्धित विभाग के निजी लाभ के चलते कार्यवाही मात्र शून्य है हो रहे सरकारी धन के दुरूपयोग को लेकर उच्च न्यायालय खण्ड पीठ लखनऊ में जनहित याचिका दायर की गई है जिससे प्रधान और प्रधान परिजनों के नाम किये गये भुगतान वापस ग्राम निधि में जमा कराये जा सके दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जा सके व प्रधान व प्रधान परिजनों की संचालित फार्मो पर रोक लगाई जा सके सा थ ही शासन के जारी आदेशों का पालन हो सके।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







