सांसद ने बूथ क्रमांक 147 तथा जिलाध्यक्ष ने बूथ क्रमांक 70 पर देखा मन की बात का कार्यक्रम

SHARE:

रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरो प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

सिंगरौली |प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण को जिले भर के बूथों पर देखा व सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिले भर के 950 से अधिक बूथों पर मन की बात का सीधा प्रसारण देखा व सुना। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम मे प्रधानमंत्री जी देश की जनता को सीधे संबोधित करते हैं। लोकसभा सांसद डॉ राजेश मिश्रा इस बार खुटार मंडल के परसौना मे बूथ क्रमांक 147 पर उपस्थित रह कर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जयंत मंडल के बूथ क्रमांक 70 पर उपस्थित रहे।जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों पदाधिकारी तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रह मन की बात कार्यक्रम को देखा व सुना।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment