रामप्रकाश उपाध्याय ब्यूरों प्रमुख सिंगरौली दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सिंगरौली |नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 पर कांग्रेस एवं विपक्ष द्वारा नकारात्मकता के साथ महिला हितों पर प्रहार कर इसे लोकसभा मे पारित नहीं होने दिया गया, इस नारी शक्ति बिल अधिनियम को लेकर सिंगरौली जिले की सभी महिला बहने एकत्रित होकर एक बड़ी संख्या में आक्रोश रैली निकाली जिसका नेतृत्व भारतीय जनता महिला मोर्चा की बहनों ने किया।
इस रैली में माननीय मंत्री जी श्रीमती राधा सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह , सिंगरौली विधायक राम निवास शाह , जिला पंचायत उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, पूर्व महापौर प्रेमवती खरवार, सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, निगम अध्यक्ष देवेश पांडे , नगर परिषद अध्यक्ष प्रमिला वर्मा और महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन मे कांग्रेस के साथ सम्पूर्ण विपक्ष को दोषी मानते हुए महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने विपक्ष को नारी उत्थान विरोध बताते हुए उनके खिलाफ खूब नारेबाजी की तथा पूरे बैढ़न बाजार में आक्रोश रैली का संचालन किया।
मंत्री राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह ने अपने वक्तव्यों मे सम्पूर्ण विपक्ष पर निशाना साधा और उन्हें महिला विरोधी बताते हुए उनकी निंदा की। रैली का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ऋचा सिंह द्वारा किया गया। आक्रोश रैली में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष पूनम गुप्ता , विजया सिंह, वरिष्ठ नेत्री मीना चौबे, मधुर झा , किरण सोनी, कुसुम शाह , ज्योति वर्मा, ज्योति चौरसिया, वर्षा दुबे, सावित्री प्रजापति, नम्रता सिंह, सुंदर कली , अनीता पाठक, अर्चना तिवारी , देवंती गुप्ता, रीता सोनी समेत सैकड़ों महिला कार्यकर्ता सम्मिलित रहीं।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







