किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का एक दिवसीय भूख हड़ताल कार्यक्रम संपन्न

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता मिराज भारत की रिपोर्ट

माधवगंज चौराहा, विदिशा में किसान कांग्रेस के तत्वावधान में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक दिवसीय भूख हड़ताल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनीत सिंह दांगी ने कहा कि आज़ादी के बाद से देश में किसानों की स्थिति सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। मूल्य निर्धारण आयोग (CACP) की स्थापना कर फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करने की व्यवस्था बनाई गई, वहीं स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने की सिफारिश कर एक मजबूत आधार प्रस्तुत किया। हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बनाया गया, जिसमें कांग्रेस सरकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने किसानों के हित में ऋण माफी, समर्थन मूल्य में वृद्धि, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए।
लेकिन वर्तमान में किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सैटेलाइट सर्वे के नाम पर स्लॉट बुकिंग में बाधाएं, मध्यम एवं बड़े किसानों का पंजीयन बंद होना, खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्थाएं और प्रति क्विंटल ₹400-600 तक की कटौती जैसी समस्याएं किसानों के साथ खुला अन्याय हैं।
अपने संबोधन में विनीत सिंह दांगी ने शासन-प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी 2-3 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो सैकड़ों किसानों के साथ भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास तक पदयात्रा की जाएगी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आनंद प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी नीतियों पर काम कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और खरीदी प्रक्रिया में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से लड़ेगी।
वरिष्ठ नेता सुभाष बोहत जी ने कहा कि किसान आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि सरकार उसकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
वहीं गोविन्द सिंह राजपूत जी ने अपने संबोधन में कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को चाहिए कि वह तत्काल खरीदी व्यवस्था में सुधार करे, सभी किसानों का पंजीयन शुरू करे और पारदर्शी व्यवस्था लागू करे।कार्यक्रम का संचालन आशीष महेश्वरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सीमा अहिरवार, दीक्षा लोधी, विनीता सहरिया, विद्या यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुशील शर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण अवस्थी, वैभव भरद्वाज, नगर अध्यक्ष राजकुमार कुशवाह, अभिराज शर्मा, सोमेश तिवारी आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान विशेष रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री पंकज जैन, जिला निर्वाचन प्रभारी अंकुर गुप्ता, असलम पटेल, नवीन शर्मा, सिरोंज विधानसभा अध्यक्ष आयुष शर्मा, कुरवाई विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ब्लॉक अध्यक्षगण रामराज दांगी, विक्की शर्मा, चंद्रभान दांगी, मोहन लोधी, रणधीर सिंह, शेर सिंह राजपूत, मुआज़ कामिल, गोविंद चौबे, सचिन ठाकुर, अरुण शर्मा, सुमित पाल, बाबू पाल, आयुष जैन, गोलू शर्मा, शैलेन्द्र जाटव, जगदीश धाकड़ सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मांगें निम्न रहीं:
मध्यम एवं बड़े किसानों की खरीदी तत्काल शुरू की जाए सैटेलाइट सर्वे के कारण हो रही स्लॉट बुकिंग की समस्या का समाधान किया जाए
खरीदी केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए
किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए
अंत में सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई