किसानों के लिए परेशानी का सबब बना गेहूं की स्लाइड बुक करना

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

एक और जहां लंबे इंतजार के बाद किसानों के चेहरे पर रौनक आई थी लेकिन मायूसी फिर छा गई है आपको बता दें कि बड़े किसानों की स्लाइड बुक अभी भी नहीं हो पा रही है जैसे तैसे सर्वर बहुत खराब चल रहा है लेकिन रात रात भर जाकर किसान अपनी स्लाइड बुक कर रहे हैं लेकिन नतीजा फिर भी इसके उल्टा आ रहा है आपको बता दें कि ग्राम पीपलखेड़ा के कृषकों का कहना है कि गेहूं उपार्जन पंजीयन के तहत गेहूं की स्लाइड बुक नहीं हो रही है 5 हेक्टर तक के किसानों की क्योंकि उसमें लिखा रहा है कृपया प्रतीक्षा करें जब इसका समाधान के लिए अधिकारियों के लिए संपर्क किया तो उनका कहना है कि यह सिर्फ सरवर के कारण आ रहा है लेकिन कोई भी उचित निराकरण किसानों का नहीं हो रहा है जिसको लेकर किसानों के मन में डर और परेशानी बनी हुई है क्योंकि जहां एक और शासन ने 9 तारीख स्लाइड बुकिंग की आखिरी करके रखी है यह क्लियर नहीं हो पा रहा है किसानो की कि उनकी गेहूं की स्लाइड बुक होगी कि नहीं होगी पीपलखेड़ा के कृषक प्रवीण दागी से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा कि वह लगातार तीन दिन से यह प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी स्लाइड बुक नहीं हो रही है अन्य किसानों का कहना भी यही है अमित बैरागी कुलदीप रामबाबू अशफाक खान मोहन बाबू साहू कि वह 5 हेक्टेयर से अधिक गेहूं की स्लाइड बुक नहीं हो रही है उसे पर लिख रहा है कृपया प्रतीक्षा करें किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण किया जाए और उन्हें उचित मार्गदर्शन दिया जाए और उनकी गेहूं की स्लाइड बुक करी जाए जब पीपलखेड़ा कृषि सहकारी समिति के प्रबंधक हमने जितेंद्र विश्वकर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि वह इस विषय में उन्हें कोई उचित जानकारी नहीं है

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment