केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 26 अप्रैल से 10 मई तक विशेष अभियान चलाकर चेकिंग के निर्देश दिए
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे. मसराम उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने बताया कि प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की अनदेखी और दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का उपयोग ना बड़ा कारण सामने आया है संग्रहित आंकड़ों के अनुसार लगभग 50% मृतकों में दोपहिया चालक शामिल होते हैं जो हेलमेट नहीं पहनते PHQ ने इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग को सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान 26 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं जिसमें दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से लागू किया गया है!*
*थाना प्रभारी जे मसराम उप- थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे ने कहाँ कि इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जाएगी हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के साथ साथ पीओएस मशीन के माध्यम से अधिक से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी साथ ही लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए शैक्षणिक संस्थानों कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे!
सरकार कि अतिआवश्यक मुहिम के अंतर्गत थाना प्रभारी उप थाना प्रभारी ने जनता जनार्दन से इस मुहीम मे सहयोग देने कि अपील कि है वही प्रतिदिवस कर स्पेशल स्कॉट का गठन किया है जो समय समय पर विभिन्न मार्गो मे चेकिंग कर चालानी कार्यवाही व समझाइस प्रदत करते है!
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







