केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे
जरूरतमंदो के लिए समाज खाते मे डाले 1100रूपये!
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :- भारतीय डाकघर छिंदवाड़ा मे कार्यरत एवं क्षत्रिय सूर्यवंशी कलार समाज के सक्रिय सदस्य कमलेश-प्रीता सूर्यवंशी निवासी मोठार ने अपनी 11वीं वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से मनाते हुए विभिन्न प्रजातियों के 11 पौधों का रोपण किया पौधों को भीषण गर्मी से बचाव के लिए हुए पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की!*
*इस अवसर पर दंपत्ति ने जन संदेश दिया कि व्यक्ति को हर एक खुशी के अवसर पर एक पौधा माँ के नाम लगाना चाहिए इसी भावना के साथ हमने अपनी वर्षगांठ पर पौधारोपण कर सूर्यवंशी कलार समाज छिंदवाड़ा के सहायता कोष में ₹1100/- की सहयोग राशि प्रदान की है जो राशि समाज के जरूरतमंद लोगों के काम आ सके! इस सराहनीय पहल पर सूर्यवंशी (कलार) समाज के सचिव नंदन सूर्यवंशी ने दंपत्ति के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए श्री कमलेश-श्रीमती प्रीता सूर्यवंशी को जन्मदिन कि शुभकामनायें देते हुए उनके इस प्रेरणादायी कार्य एवं सहायता कोष में सहयोग करने हेतु उनका हृदय से आभार व्यक्त किया!*
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







