25-25 हजार के दो इनामी साइबर ठग गिरफ्तार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शेरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठग गिरोह पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि थाना शेरगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026 में भारतीय दंड संहिता की धारा 111(1), 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66सी/66डी के तहत इन अभियुक्तों की तलाश थी। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम विशम्भरा स्थित गंजावास तिराहे पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरसाद पुत्र सोकत (लगभग 34 वर्ष) और आमिन पुत्र बिल्लोरी उर्फ नसरू (लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम विशम्भरा, थाना शेरगढ़, मथुरा के निवासी हैं। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये दोनों शातिर साइबर अपराधी हैं। ये भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। आरोपी फर्जी कॉल, मैसेज और अन्य डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी है। इस गिरफ्तारी को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment