नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में मंत्री संदीप सिंह की अगुवाई में विपक्ष का फूंका पुतला

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। वृंदावन में उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संदीप सिंह ने रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया। स्थानीय लक्ष्मण शहीद स्मारक पर आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया यह अधिनियम महिलाओं को उनका वास्तविक अधिकार दिलाता है, लेकिन सपा-कांग्रेस अपनी संकीर्ण राजनीति के चलते इसमें बाधा डाल रहे हैं। सम्मेलन के बाद मंत्री के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने लक्ष्मण शहीद स्मारक से चुंगी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला और जमकर नारेबाजी की। अंत में चुंगी चौराहे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। मंत्री संदीप सिंह ने स्पष्ट किया कि महिला सशक्तिकरण की राह में अड़ंगा डालने वालों को देश की नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment