शिक्षा मित्रों की उनके घर से जनगणना में 20 से 25 किमी दूर लगा दी गई ड्यूटियां , शिक्षा मित्रों ने कहा करेंगे कार्य बहिष्कार

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा।जनपद में जनगणना के तहत मकान सूचीकरण का कार्य 22 मई से 20 जून के बीच होना है जिसमें प्रगणकों के रूप में कार्य करने के लिए शिक्षकों एवं शिक्षा मित्रों को लगाया गया है जिनका प्रशिक्षण सभी तहसीलों एवं नगर निगम मथुरा के विभिन स्थलों पर चल रहा है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष खेमसिंह चौधरी के नेतृव में जिला अधिकारी मथुरा , नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा और जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों को नाम दिए गए ज्ञापन में शिक्षा मित्रों की समस्याओं को उठाते हुए मांग की है कि शिक्षा मित्र जिस ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में कार्यरत है जनगणना प्रगणक के रूप में उनकी ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायत या वार्ड में लगाई जाए , और जो शिक्षा मित्र विकलांग है अथवा गम्भीर बीमारी से पीड़ित है उनको जनगणना के कार्य से अलग रखा जाए। जिला अध्यक्ष ने आगे बताया कि विकास खण्ड मथुरा देहात क्षेत्र से दर्जनों महिला पुरूष शिक्षा मित्रों की ड्यूटी उनके विद्यालय / घर से 20 से 25 किमी दूर नगर निगम मथुरा शहरी क्षेत्र में और गोवर्धन देहात क्षेत्र से नगर पंचायत गोवर्धन में लगा दी गई है । अन्य जगह भी ऐसी ही जानकारी उन्हें प्राप्त हो रही है कि उन्हें उनके घर से दूर लगाया जा रहा है इस सम्बन्ध मे उनका कहना है कि एक तो वैसे ही शिक्षा मित्रों को जून महीने में मानदेय नही मिलता है और इस भीषण गर्मी में अपने घरों से इतना दूर घर घर जाकर जनगणना का कार्य करना उनके लिए सम्भव नही है इसलिए जनगणना के कार्य के लिए उनकी ड्यूटी उनकी ही ग्राम पंचायत अथवा वार्ड में लगाई जाए और अगर ऐसा नही होता है तो मजबूरन शिक्षा मित्र जनगणना के कार्य का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन देने वालों में ठाकुर योगेन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, प्रह्लाद सिंह, भगवान सिंह, सुनील चौहान, शिवकुमार, मान सिंह , सुमनलता शर्मा , आशा शर्मा , ओमवती शर्मा , कुसमा , सुनीता शर्मा , पिंकी , ममता शर्मा रीना , राखी कुमारी , देवी सिंह, मनसुखलाल , सरोज देवी आदि शिक्षा मित्र रहे ।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment